नेपल्स इटली का एक बहुत ही सुंदर नगर माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वहां सड़कों के किनारे तथा अन्य स्थानों पर कूड़े के इतने बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं की सारे नगर में दुर्गन्ध फैल रही है। ऐसा इसलिए कि नेपल्स में अब कूड़ा फेंकने, जमा करने या उसे ज़मीन में गाड़ने के लिए कोई खाली स्थान नहीं बचा है। इस से निपटने के लिए वंहा का कूडा अब जर्मनी के हमबुर्ग नगर ले जाया जा रहा है ताकि उस का उचित निपटान हो सके। रेल द्वारा प्रति दिन टनों कूड़ा हमबुर्ग पंहुचेगा, जिसका अलग-अलग ढंग से निपटान किया जायेगा। जर्मनी ने स्पष्ट किया है की यह व्यवस्था थोड़े समय के लिए ही रहेगी। नेपल्स को समस्या का स्थाई समाधान स्वयं ढूंढ़ना पड़ेगा। इस समाचार को पढ़ कर मन में अजीब सी हलचल होने लगी। हमारे बड़े नगरों की भी हालत कोई अच्छी तो है नहीं और फिर हमारे यहाँ तो कूड़े के निपटारे की आधुनिक प्रणालियाँ भी नही हैं। दिल्ली में एक इन्सिनेराटर तो है पर वो कभी चलता नहीं है। ऐसे में हमारे यहाँ भी कूड़े की विषम समस्या मुंह फाड़े खड़ी है। क्या हम इसके लिए तैयार हैं?
Wednesday, June 11, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



0 comments:
Post a Comment